अंचलाधिकारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
श्रद्धालुओं से की अपील— “डेंजर जोन वाले घाटों पर छठ पूजा न करें”, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:n/tazasamachar.in/wp-content/uploads/2025/10/IMG_20251021_133630-scaled.jpg” alt=”” width=”2560″ height=”1920″ class=”size-full wp-image-6018″ /> filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 45;
बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत दियारा इलाके के केशोपुर बीस के डेरा गंगा नदी घाट पर मंगलवार को आगामी छठ पर्व की तैयारी को लेकर अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों और स्थानीय पदाधिकारियों के साथ घाटों की स्थिति का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
अंचलाधिकारी ने छठव्रतियों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे डेंजर जोन माने गए गंगा नदी घाटों पर छठ पूजा न करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए सभी श्रद्धालु सुरक्षित घाटों पर ही पूजा-अर्चना करें। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि ऐसे घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई एवं रास्ते की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
अंचलाधिकारी पांडे ने बताया कि गंगा नदी के सभी प्रमुख छठ घाटों पर गोताखोरों और मोटरबोट की तैनाती की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
निरीक्षण के दौरान राजस्व कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर घाट की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करने का संकल्प लिया।




