
ताजा समाचार बिहार के पटना से हैं। जहां भाेजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग करने का मामला सामने आया है .पटना एस.एस.पी से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम कॉल करने वालों तक पहुंच गई है. जल्द ही धमकी देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि पटना एसएसपी जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करने वाले हैं.गौर तलब है कि भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह को देर रात धमकी भरा कॉल आया, जिसके बाद पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. कॉल करने वाले ने अक्षरा सिंह से 50 लाख की रंगदारी की मांग की थी. वहीं दाे दिनों में रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है. यही नहीं रंगदारी मांगने वाले ने गाली-गलाैज भी की है. अक्षरा के माेबाइल पर 11 नवंबर की देर रात 12:20 बजे और 12:21 बजे यानी एक मिनट के अंदर और दो अलग-अलग नंबर से धमकी भरा काॅल आया. हैं।




