Uncategorizedबक्सरबिहार

अनुसूचित जाति टोले में विकास कार्यों को लेकर लगेगा शिविर : डीएम

14.04.2025 को डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर प्रखंड बक्सर सदर के दलसागर महादलित टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा

ताजा समाचार बक्सर जिले से हैं जहां जिलांतर्गत सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर एवं सभी ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद के सफल आयोजन हेतु आज दिनांक 01 अप्रैल 2025 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका एवं अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में विकास योजनाओं के आच्छादन हेतु विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जाना है। इस शिविर में सरकार के प्रमुख विभागों की सहभागिता एवं उनसे जुडे़ योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को दिलाया जाना लक्षित है।
दिनांक 14.04.2025 को डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर प्रखंड बक्सर सदर के दलसागर महादलित टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 19.04.2025 से प्रखण्डवार माईक्रो प्लान के अनुसार शिविर का आयोजन किया जायेगा। प्रखंड के आधे पंचायत में बुधवार एवं शेष आधे पंचायतों में शनिवार को शिविर आयोजित किया जायेगा। दिनांक 02.04.2025 को जिलांतर्गत सभी प्रखंडों में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।
विशेष विकास शिविर का आयोजन पंचायत सचिव एवं विकास मित्र के द्वारा किया जायेगा, जिसमें सभी संबंधित विभाग के पंचायत स्तरीय कर्मी उपस्थित रहेंगे। शिविर से पूर्व सभी टोलों में योजनाओं से आच्छादन हेतु आफलाईन/आनलाईन आवेदन प्राप्त कर उसका नियमानुसार उसका निष्पादन शिविर से पूर्व ही कर लेंगे। छूटे हुए लाभुक से शिविर में आवेदन प्राप्त किया जायेगा एवं यथासंभव आन स्पाॅट निष्पादन किया जायेगा। शिविर से पूर्व निष्पादित आवेदनों का entitlement या फिर आच्छादन संबंधित प्रमाण पत्र लाभुको के बीच यथासंभव शिविर में वितरित किया जायेगा।
शिविर के माध्यम से राशन कार्ड, उज्जवला योजना, औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में दाखिला, लाभुको को ऑगनबाड़ी केन्द्र से जोड़ना, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से आच्छादन, आधार कार्ड निर्माण, कुशल युवा प्रोग्राम/कौशल विकास कार्यक्रम अन्तर्गत प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, ई-श्रम कार्ड/बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड में निबंधन, आयुष्मान भारत कार्ड/स्वास्थ्य कार्ड/हेल्थ कैम्प, प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादन, वास-भूमि/वासगीत पर्चा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बुनियाद केन्द्र से संबंधित योजनायें (चश्मा वितरण/हियरिंग ऐड / तिपहिया साईकिल वितरण), हर घर नल-जल योजना का आच्छादन, मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली नाली निश्चय योजना, मनरेगा जॉब कार्ड से आच्छादन, प्रधानमंत्री जन-धन योजना/प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना/प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादन, बिजली कनेक्शन, जीविका समूह/सतत् जीविकोपार्जन योजना से आच्छादन, ग्रामीण कार्य विभाग (अनु० जाति एवं अनु० जनजाति टोलों में मुख्यमंत्री टोला सम्पर्क योजना), स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण/लोहिया स्वच्छता अभियान/सामुदायिक शौचालय/व्यक्तिगत शौचालय आदि योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। सरकार के द्वारा विगत 20 वर्षो में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए किये गये कार्यो अर्थात् उपलब्धियों से जनसभा को अवगत कराया जाएगा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के एक-एक Achiever द्वारा अपनी सफलता की कहानी से (Success Story) जनसभा को अवगत कराया जाएगा। विकास मित्र के द्वारा प्रत्येक टोले की सख्त जरूरत (Dire Need) को पूर्व से चिन्ह्ति किया जायेगा, ताकि उसकी पूर्ति हेतु शिविर के पूर्व आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी एवं जिला कल्याण पदाधिकारी क्रमशः प्रखण्ड एवं जिला स्तर पर इस कार्यक्रम का समन्वय करेंगे। सिविल सर्जन, बक्सर को विशेष विकास शिविर आयोजन के दौरान आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु हेतु निदेशित किया गया।

महिला संवाद कार्यक्रम हेतु महत्वपूर्ण निर्देश:-

महिला संवाद कार्यक्रम अप्रैल 2025 के मध्य से ग्राम संगठन स्तर पर किया जायेगा। इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं से खुले रूप से सार्थक चर्चा एवं संवाद स्थापित करना है ताकि महिलाएँ अपने गाँव या टोलों की समस्याओं एवं आकांक्षओं को चिन्हित कर उनके समाधान के संबंध में अपना अभिमत सहज तरीके से उपलब्ध करा सके। साथ ही सामाजिक विकास से संबंधित मुद्दों पर भी अपना मंतव्य प्रदान कर सकें। प्रखंड इकाई प्रत्येक पंचायत में सभी ग्राम संगठनों में महिला संवाद आयोजन हेतु एक दल का गठन करेंगी एवं उनको प्रशिक्षित करेंगी। प्रखंड इकाई द्वारा रोस्टर का निर्माण एवं आयोजन स्थल का चुनाव किया जायेगा। प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति द्वारा अपने क्षेत्रांतर्गत सभी ग्राम संगठनों के स्तर पर महिला संवाद आयोजन का पूर्व अनुश्रवण किया जाएगा।
अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्रांतर्गत महिला संवाद का नियमित पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण करेंगे।

जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापति किया जायेगा।

एल0ई0डी0 स्क्रीन युक्त जागरूकता वाहन के माध्यम से फिल्मों की प्रदर्शनी की जायेगी।
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं से संबंधित लिफलेट वितरण किया जायेगा।
उक्त कार्यशाला में नामित सभी प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षी पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button