बक्सर

अभिलाख के डेरा गांव समीप गंगा नदी किनारे से 16 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 3 कारोबारी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश से बिहार में नाव से लाई जा रही थी भारी मात्रा में शराब

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र का है । जहां गुप्त सूचना को आधार मानकर अभिलाख के डेरा गांव समीप गंगा नदी किनारे से रामदास राय के डेरा ओपी पुलिस ने 16 पेटी 8pm फूटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया । मामला शुक्रवार की अहले सुबह 4:00 बजे की है जहां पुलिस को भनक मिलते ही गुप्त सूचना को आधार मानकर पुलिस गंगा नदी किनारे शराब कारोबारियों को पकड़ लेने का मास्टर प्लान बनाया । लेकिन पुलिस जैसे ही गंगा नदी किनारे पहुंची की नाव चालक शराब उतारकर उत्तर प्रदेश की दिशा में ले भागा और गंगा नदी किनारे सभी पुलिसकर्मियों ने शराब के साथ शराब कारोबारियों को घेर लिया । जहां शराब कारोबारी भागने की फिराक में थे कि पुलिसकर्मियों ने धर दबोचा । रामदास सराय डेरा ओपी प्रभारी संजय विमल त्रिपाठी ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार शराब कारोबारी,  सुरेंद्र मिश्रा पिता राम जी मिश्रा , विष्णु भगवान मिश्रा , पिता राम जी मिश्रा साकिन दादा बाबा के डेरा गांव निवासी और सत्येंद्र कुमार यादव पिता सुरेंद्र यादव तिलक राय के हाता गांव निवासी पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button