बक्सर

आग लगी की घटना में छह बकरियों की झुलस कर मौत 6 बकरियां जख्मी

बड़का राजपूर गांव में हुई आग लगी की घटना

बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना तिलक राय के हाता ओपी थाना क्षेत्र के राजपुर कला पंचायत बडका राजपुर गांव में रविवार की रात्रि अचानक हुई आग लगी की घटना में आधा दर्जन बकरियों की झुलस कर मौत हो गई । घटना के संबंध में पीड़ित  मोहन कुमार गोंड पिता शिव शंकर गोंड ने बताया की रविवार की रात्रि समय के लगभग 10:30 बजे रात्रि में प्रतिदिन की तरह खाना खाकर सभी परिवार के लोग सो रहे थे । इसी बीच अचानक झोपड़ी में आग लग गई और झोपड़ी के अंदर बांधी गई लगभग एक दर्जन बकरियां झुलस गई । जिसमें से 6 बकरियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है । शेष जख्मी 6 बकरियों का उपचार कराया जा रहा है । आग लगी की घटना के समय शोर गुल की आवाज और आग का लौ देख आस पास के लोग मौके पर मौजूद हुए और समरसेबल तथा हैंड पंप के सहयोग से आग को काबू में किया गया । तब तक झोपड़ी के अंदर रखा हुआ सभी सामान जल कर राख हो गया था । सोमवार की सुबह राजपुर कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार यादव और तिलक राय के हाता ओपी प्रभारी लाल बाबू सिंह को दी गई । फिलहाल घटना की सूचना के बाद सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा घटना की जांच शुरू कर दिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button