बक्सर
आपसी रंजिश में मारपीट एक व्यक्ति जख्मी

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से है। जहां बुधवार को आपसी रंजिश में दो पक्ष के लोगों में कहा सुनी होते होते गाली गलौज और मारपीट हो गई । जिस घटना में पोतन डोम पिता स्वर्गीय सरदार डोम बड़का राजपुर गांव निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया । घायल व्यक्ति का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी में कराया गया । जिसके बाद घायल व्यक्ति ने सिमरी थाने में 1-मुन्ना डोम 2-धनजी डोम 3-धर्मेंद्र डोम 4-लक्षुमन डोम पिता स्वर्गीय तेली डोम पर लोहे रड,और लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। अग्रिम करवाई जारी है।




