बक्सर
आम जनता से मुलाकात के क्रम में डीएम ने 20 आवेदनों पर की सुनवाई

ताजा समाचार समाहरणालय परिसर बक्सर का है जहां बुधवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने आम जनता से मुलाकात के क्रम में 20 आवेदनों पर सुनवाई की। सुनवाई के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनो को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया।
जिला जन संपर्क पदाधिकारी
बक्सर।




