Uncategorizedअपराधबिहार

आरा सासाराम मुख्य पथ पर तीन युवकों को ट्रक ने रौंदा दो की मौत एक की हालत गंभीर

सेना में भर्ती की फिजिकल तैयारी कर रहे थे तीनो युवक

ताजा समाचार सेना में भर्ती की फिजिकल तैयारी कर रहे तीन युवकों को ट्रक के रौंदने से दो की मौत हो गई जबकि एक घायल है।
घटना सासाराम आरा मुख्य पथ के संझौली थाना क्षेत्र के संझौली पास की बताई गई है।
मृतक युवक दीपक कुमार तथा सत्येंद्र कुमार बताएं गए हैं।
जबकि घायल युवक प्रिंस सिंह का गंभीर हालत में फिलहाल इलाज जारी है।
घटना के आक्रोशित लोगों ने सासाराम आरा पथ पर शव के साथ सड़क जाम कर दिया है।
सूचना पर पहुंची संझौली थाना की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी हुई है।
बताया गया कि प्रतिदिन की तरह युवक सेना में भर्ती हेतु फिजीक्ल तैयारी कर रहे थे।
तभी अंनियंत्रित एक ट्रक ने रौंदते हुए फरार हो गया।
इस घटना में दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल युवक का फिलहाल इलाज जारी है।
मृतक युवक दीपक कुमार, पिता – अनिल कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष, तथा सतेंद्र कुमार पिता जयराम सिंह उम्र 24वर्ष मुन्नी सिंह (नाती)
ग्राम -पकड़ी थाना राजपुर, दो की मौत
वहीं घायल प्रिंश सिंह, पिता – रबिन्द्र सिंह उम्र करीब उम्र 13 वर्ष बिक्रमगंज में एक निजी अस्पताल में इलाजरत है। पुलिस के समझाने पर सड़क जाम हट गया है शव को सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराने हेतु भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button