बक्सर

इस्माइलपुर गांव में स्व: राज किशोर सिंह का मनाया गया प्रथम पुण्यतिथि क्षेत्र के समाजसेवियों ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

 ताजा समाचार   ताजा समाचार बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड के इस्माइलपुर गांव का है जहां स्व. राजकिशोर सिंह जी  का प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया . वहीं ग्रामीण  समाज सेवियों के द्वारा उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई . पुण्यतिथि के अवसर पर आज गुरुवार को श्री हरि नाम संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया . कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र विजय सिंह व राजेश सिंह द्वारा कराया गया .स्व. राजकिशोर सिंह उत्तक्रमित माध्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रह चुके हैं. इसके साथ साथ उनका धार्मिक क्षेत्र में भी बड़ा योगदान रहा . उनके प्रथम पुण्यतिथि पर उनके हित मित्र के साथ क्षेत्र के तमाम समाजसेवी पहुंच उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किए।
पुत्र व समाजसेवी राजेश सिंह का कहना है कि आज जो कुछ भी है उन्ही के बदौलत है उनके द्वारा प्राप्त शिक्षा व संस्कारो के बदौलत ही आज ये सब हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button