Uncategorizedबक्सरबिहार

ई रिक्शा और पिकअप वाहन में टक्कर एक महिला की मौत छः जख्मी

सुंदरपुर मोड़ पर अज्ञात पिकअप ने मारी ई रिक्शा में जोरदार टक्कर

समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से है जहां सोमवार की रात्रि सुंदरपुर मोड सड़क मार्ग पर एक अज्ञात पिकअप वाहन चालक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी । जिसमें बैठे 7 यात्री घायल हो गए जिसमें एक महिला की मौत हो गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि काजीपुर गांव से ई रिक्शा में सवार होकर सिमरी आवश्यक कार्य से गए हुए थे । रात्रि लगभग 11:00 लौटने के क्रम में सुंदरपुर मोड़ के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी । और पिकअप वाहन लेकर चालक फरार हो गया घटना में घायल दसूति देवी उम्र 55 वर्ष पति किशन उर्फ जय किशन बिंद चंद्रावती देवी पति वीर बहादुर चौधरी विकास कुमार रोहित चौधरी विशाल कुमार टुनटुन चौधरी सत्येंद्र चौधरी को आनंन फानंद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी लाया गया । जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों द्वारा दसूती देवी को मृत घोषित कर दिया गया । और गंभीर रूप से घायल अन्य छह लोगों को बक्सर सदर रेफर कर दिया गया । जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कमल नयन पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बक्सर भेज दिया गया है और ई-रिक्शा को थाने लाकर घटना की जांच की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button