उच्च शिक्षा प्राप्त करना है तो नहीं करें रुपए पैसे की चिंता : डॉ उदय कुमार
आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि बिहार सरकार के द्वारा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ₹400000 का सहयोग राशि दिलवाने के लिए मैं वचनबद्ध हूं।

ताजा समाचार बक्सर जिले से हैं जहां स्थानीय धर्मशाला में कुशल युवा केंद्र “आर्या कंप्यूटर सेंटर” एवं आईआई बी एस बेंगलुरु के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ उदय कुमार ने किया वहीं अपने पिताजी सह संस्था के संस्थापक स्वर्गीय शिवानंद प्रसाद एवं स्वामी विवेकानंद के तैलय चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ रस बिहारी शर्मा ,जयप्रकाश मिश्रा, डी के कॉलेज के प्रोफेसर श्रीमती अंजू कुमारी , विधि सह परिवीक्षा अधिकारी (किशोर न्याय परिषद) नीता कुमारी रिटायर प्रधानाचार्य श्री भगवान दुबे ,श्री राधा कृष्ण सिंह शामिल रहे ।
संस्था के निदेशक श्री कुमार ने कहा कि आप सब ही देश के भविष्य हैं इसलिए आप सभी आज अपना करियर काउंसलिंग कराकर अपने लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए संकल्प लें और मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि बिहार सरकार के द्वारा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ₹400000 का सहयोग राशि दिलवाने के लिए मैं वचनबद्ध हूं।
आई आई बी एस बेंगलुरु के प्रोफेसर राकेश सिंह एवं दीप सोम ने छात्रों छात्र-छात्राओं को विभिन्न कोर्सों के बारे में बताया और उनके होने वाले फायदाओं से भी अवगत कराया गया कोर्स के साथ-साथ चार विदेशी यात्रा का भी निशुल्क प्रपोजल को भी रखा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर श्री अजय कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया।
एस टी एस पटना के डायरेक्टर सुशील झा ने कहा कि मेरे द्वारा होटल मैनेजमेंट का कोर्स जिसका फि, ₹400000 और 3 साल का कोर्स का है उसे मैं मात्र ₹50,000 एवं रहना खाना निशुल्क तथा पॉकेट खर्च के लिए पर प्रतिमाह ₹5000 देने का भी प्रावधान है। प्रशिक्षण के उपरांत कम से कम₹35000 प्रति माह का वेतन मान पर नौकरी देने का भी वचन देता हूं।
आर्यभट्ट कंप्यूटर एजुकेशन के निदेशक श्री अजय कुमार एवं पत्रकार शैलेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा संयुक्त रूप से मां के लिए मनोहर गीत का प्रस्तुति किया गया । सारे हाल में उपस्थित लोगों ने खड़े होकर मां के सम्मान में तालिया बजाकर स्वागत किये ।
संस्था के निदेशक श्री कुमार द्वारा कुशल युवा कार्यक्रम सफल हुए लगभग 200 छात्राओं को शील्ड एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया मंच के संचालन सुश्री प्रज्ञा पाठक , सुप्रिया स्वीटी ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन आर्यभट्ट कंप्यूटर एजुकेशन के निदेशक द्वारा किया गया । 

इस कार्यक्रम में के वाई पी (कुशल युवा कार्यक्रम) कोर्स एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मिलने वाले ₹400000 की सहायता राशि के विस्तृत जानकारी संस्था के निदेशक डॉ उदय कुमार के द्वारा दी गई साथ ही साथ यह भी आश्वासन दिया गया कि बक्सर नगर पालिका में बहुत जल्द CFA ( टैली) कोर्स जो बिहार सरकार के द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 350 छात्राएं उपस्थित थे।
संस्था के एल एफ और स्टाफ पायल शर्मा, कल्पना कुमारी, रेखा सिंह, श्वेता सिंह ,इत्यादि ने चढ़ भरकर भाग लिया।
छात्र शिवम कुमार गुप्ता ,आदर्श ओझा, दुर्गा कुमारी, प्रतिमा कुमारी ,उत्तम कुमार, प्रिंस कुमार, रागिनी कुमारी, ज्योति कुमारी ,प्रतिमा कुमारी ,रितु कुमारी ,सुनैना कुमारी, शगुन कुमारी ,शिवानी कुमारी, आदर्श कुमार इत्यादि लोग पुरस्कृत किया गया।




