एडीएम के नेतृत्व में निकली गई मतदाता जागरूकता साइकिल रैली
उप विकास आयुक्त बक्सर की अध्यक्षता में मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली गई

ताजा समाचार बक्सर जिले से हैं। जहां जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल, बक्सर के दिशा निर्देश में उप विकास आयुक्त बक्सर की अध्यक्षता में मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली गई।
जो इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय से प्रारंभ होकर इटाढ़ी धनसोई मुख्य मार्ग होते हुए अतरौना मोड़ से पॉलिटेक्निक कॉलेज होते हुए सरस्ती ग्राम से इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय आकर समाप्त हुआ। इसमें करीब सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया। साइकिल रैली मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 01 जून को सत प्रतिशत मतदान करने के लिए अपील किया गया । एवं लोकतंत्र के पर्व भी मनाने का अनुरोध किया गया। इस बार के लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु 01 जून, 2024 (शनिवार)को घरों से निकलकर मतदान केंद्र पर अपना मत का प्रयोग करेंगे । और लोकतंत्र में अपना सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी राजपुर (202)-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी इटाढ़ी एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित थे।




