बक्सर

एफ सी आई बक्सर में तैनात जवानों के 4 माह का वेतन भुगतान नहीं हुआ तो करेंगे सांसद का घेराव

डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र का है। जहां डुमरांव के टेक्सटाइल कॉलोनी स्थित निजी सभागार में डुमरांव अनुमंडल सैनिक संघ की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डुमरांव अनुमंडल सैनिक संघ के अध्यक्ष सूबेदार मेजर हरिशंकर सिंह सेना मेडल ने की। बैठक

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र का है। जहां डुमरांव के टेक्सटाइल कॉलोनी स्थित निजी सभागार में डुमरांव अनुमंडल सैनिक संघ की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डुमरांव अनुमंडल सैनिक संघ के अध्यक्ष सूबेदार मेजर हरिशंकर सिंह सेना मेडल ने की। बैठक

में कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिनमें वीर विधवा नारियों की समस्याओं को सुनना, सैनिकों की समस्याओं पर ध्यान देना सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सैनिक संघ के अध्यक्ष ने बताया कि एफसीआई बक्सर में ड्यूटी किए कुल 22 सैनिकों का चार माह से वेतन रोक रखा गया है। इसकी सूचना राजनाथ सिंह और स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे को भी दी गई, लेकिन अबतक इस मसले पर कोई कारवाई नही हुई है।

सैनिक संघ के अध्यक्ष के साथ पूर्व सैनिकों ने एक स्वर में आवाज मिलाते हुए कहा कि जल्द से जल्द 22 जवानों की तनख्वाह का भुगतान नहीं किया गया तो इसके खिलाफ आवाज उठेगी। सैनिक संघ ने कहा कि इस संघ की स्थापना इसी लिए हुई है ताकि हमारे सैनिकों व पूर्व सैनिकों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। हमारे वीर शहीदों के वीर नारियों को किसी भी प्रकार की समस्या, उनके बच्चों के भरण पोषण में किसी भी प्रकार की समस्या, असहाय और समाज के आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों की मदद सहित अन्य कई मुद्दों पर सैनिक संघ द्वारा कई अहम फैसले लिए गए। मौके पर चंद्र प्रकाश पाठक, महासचिव कैप्टन ललन मिश्रा, कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह हवलदार, मिथिलेश कुमार यादव, सभापति सूबेदार कामाख्या पांडे, कैप्टन ददन प्रसाद यादव, हवलदार एसएन राय, मिथिलेश चौबे, संजय गिरी, ध्रुव यादव, सरवन यादव, शंकर यादव सहित अन्य कई सैनिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button