Uncategorizedबक्सरबिहार

एसडीएम व अंचलाधिकारी ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण

सिमरी के राजपुर परसन पाह पहुंचे अधिकारी ,,मुखिया प्रतिनिधि रहे मौजूद

बक्सर। सिमरी प्रखंड अंतर्गत राजपुर परसन पाह पंचायत के तौकल राय के डेरा गांव में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंगा के बढ़ते जलस्तर से पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। ऐसे में सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने स्वयं एसडीएम राकेश कुमार और अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे पहुंचे।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा

निरीक्षण के दौरान पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गांव में बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना और राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे ने बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। जरूरतमंदों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने और भोजन व अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

गांव के लोगों ने प्रशासन से और तेज गति से राहत सामग्री पहुंचाने की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसी भी परिवार को असहाय स्थिति में नहीं छोड़ा जाएगा और हर संभव मदद दी जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button