बक्सरबिहार

कंटेनर और ई रिक्शा की टक्कर में एक महिला जख्मी

थानाध्यक्ष ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल ,,उपचार जारी

ताजा समाचार आरा बक्सर फोरलेन पर कंटेनर और ई रिक्शा की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे नया भोजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने तत्काल रूप से अस्पताल लेकर जाया गया। उनके तत्परता से जख्मी महिला को सामयिक उपचार मिला और उसकी जान बच गई। मिली जानकारी के अनुसार बक्सर के रामरेखा घाट स्थित पानी टंकी निवासी अरविंद प्रसाद और उनकी पत्नी कोमल देवी ई रिक्शा पर नया भोजपुर से भुट्टा खरीदकर आ रहे थे। बताया जाता हैं की पति अरविंद प्रसाद ई रिक्शा से पत्नी कोमल देवी एमपी हाई स्कूल के समीप भुट्टा पका उसे बेचकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं।
रोज की तरह सोमवार की सुबह वो नया भोजपुर मंडी से ई रिक्शा पर भुट्टा खरीदकर बक्सर की तरफ जा रहे थे, तभी पुराना भोजपुर के समीप पहुंचते ही एक कंटेनर ने उनके ई रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में जहां चालक मामूली रूप से जख्मी हो गया वहीं उसकी पत्नी को सिर में गहरी चोटें आई है। घटना के बाद जख्मियों ने पुलिस को फोन मिलाया जिसके कुछ ही मिनटों में थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विशेष रूप से जख्मी महिला को अस्पताल पहुंचाया। घटना में ई रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, वहीं पुलिस ने कंटेनर को जब्त करते हुए उसे चालक सहित थाने ले गई है। घटना के बाद एक तरफ जहां थानाध्यक्ष की सराहना हो रही है, वहीं थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि जख्मियों को समय से अस्पताल पहुंचाना उनका दायित्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button