कटहल लदी ई रिक्शा पलटी एक की मौत एक का इलाज जारी
गंगौली ढाला पर कटहल लदी ई रिक्शा के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया

समाचार बक्सर जिले के सिमरी अंचल क्षेत्र से हैं जहां
गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे गंगौली ढाला पर कटहल लदी एक ई रिक्शा के पलट जाने से दो व्यक्ति जख्मी हो गए । एक की इलाज के दौरान मौत हो गई । घटना के संबंध में प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार
कटहल लेकर बलिया सब्जी मंडी बिक्री करने जा रहा था गोल्डेन चौरसिया …..
बताया जाता है कि कटहल लदी ई रिक्शा गंगौली बांध से उत्तर दिशा में उतर रहा था । कि अचानक उसकी ई रिक्शा पलट गई। जहा देखते ही आसपास के लोगों ने घायल लोगों के परिजनों को सूचना दी । इसके बाद घायल व्यक्तियों को बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया । और जांच के दौरान डॉक्टरों द्वारा गोल्डन चौरसिया पिता राधेश्याम चौरसिया उम्र लगभग 28 वर्ष साकिन बडका राजपुर निवासी को मृत घोषित कर दिया और अन्य एक जख्मी व्यक्ति का उपचार जारी है। बक्सर टाउन थाना ने अपने कब्जे में शव को लेकर पोस्टमार्टम कराया । परिजनों ने शव को बड़का राजपुर गांव लाया जहां मृतक के के दरवाजे पर सैकड़ो ग्रामीणों की हुजूम इकट्ठा हो गई और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा तथा मृतक के पत्नी और उसके परिजन सीना पीट पीट कर रोने पर मजबूर हो गए । रामदास राय डेरा थाना प्रभारी सुभम कुमार ने कहा कि टो टो गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है । घटना की जांच किया जा रहा है ।




