कर्मनाशा NH2 पर कंटेनर एवं हाईवा में जोरदार टक्कर चालक जख्मी

ताजा समाचार कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के छिपली nh2 समीप का है। जहां बुधवार की अहले सुबह कंटेनर एवं हाईवा में जोरदार टक्कर हो गई। और वाहन के अंदर घायल अवस्था में फंसा रहा चालक सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस एवं एन एच आई विभाग की टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी । जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आज सुबह चार बजे की घटनाक्रम बताई जा रही है।
वही घंटे फंसा रहा चालक एन एच आई की मदद से चालक को बाहर निकल गया। गंभीर अवस्था में चालक को दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां चिकित्सकों की मदद से चल रहा है इलाज
एन एच आई विभाग की टीम में जानकारी देते हुए कहा कि कंटेनर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है जिसमे चालक एक घंटा से फंसा हुआ था बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकल गया दुर्गावती अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है । चालक मोहन सिंह पिता राम चरण सिंह जिला फिरोजाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो दिल्ली से कोलकाता जा रहे थे तभी कर्मनाशा nh2 के समीप सड़क हादसा हुआ । वही दुर्गावती पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क हादसे में कंटेनर एवं हाईवा में जोरदार टक्कर हुई जिसमें कंटेनर चालक घायल हो गया इलाज के लिए दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जो घायल चालक फिरोजाबाद जिले के रहने वाले व्यक्ति बताए जाते हैं ।




