बक्सर

काजीपुर गांव में दौड़ प्रतियोगिता के दौरान विजयी प्रतिभागियों को रेंजर साइकिल व ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

गोवर्धन पूजा के अवसर पर अंतराज्य दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ताजा समाचार — बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत काजीपुर गांव का है । जहां प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा समिति के सौजन्य से विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गोवर्धन बाबा का  हर्षोउल्लास  के साथ धूमधाम से पूजनोत्सव मनाया गया । इस अवसर पर मंगलवार को अंतराज्य खेलकूद एवं दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन काजीपुर पंचायत के मुखिया मोहम्मद इम्तियाज अंसारी पूर्व मुखिया काजी उज्जैर आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों समाजसेवियों को अंग वस्त्र एवं फूल माला से पूजा समिति के लोगों ने सम्मानित किया । वही 1600 सौ मीटर की दौड़ मैं उत्तर प्रदेश और बिहार के धावकों ने अपना अपना दमखम दिखाते हुए खूब वाहवाही लूटी और नगद इनाम के हकदार बने। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मोहम्मदाबाद मऊ जिले के गहना गांव के सुनील राजभर को  रेंजर साइकिल और दूसरे स्थान पर भोला यादव तीसरे स्थान सत्य सिंघम बागी बलिया उत्तर प्रदेश , को ट्रॉफ देकर सम्मानित किया गया । मौके पर तारकेश्वर यादव मीनू चौधरी ललन चौधरी सुरेंद्र यादव संजय सिंह सुनील सिंह अंगद यादव सुमन यादव सतिंगन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button