
समाचार बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र से है जहां पुलिस ने एक कार के अंदर बने तहखाने से 14 पेटी शराब बरामद करने में सफलता हासिल किया है जानकारी देते हुए नया भोजपुरी के अपर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह गुप्त सूचना मिली कि जवही दियारा उत्तर प्रदेश की दिशा से एक कर में शराब लेकर शराब कारोबारी पटना जाने वाले । वरीय पदाधिकारी को सूचना देने के बाद उनके निर्देश पर डुमरी नया भोजपुरी सड़क मार्ग गजरवां शंकर मंदिर के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया ।
वहीं गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो। उसके अंदर बने तहखाना से 14 पेटी 672 पिस कुल 120. 96 लीटर 8:00 p.m. शराब फ्रूटी बरामद करते हुए दो शराब कारोबारी आजाद पिता उस्मान, रमना रोड पटना
प्रदीप कुमार पिता दयानंद, बहादुर बाजार समिति रोड पटना को गिरफ्तार किया गया और कार को जप्त कर लिया गया है। अग्रतर कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों शराब कारोबारीयों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है ।




