Uncategorizedबक्सर

केशोपुर के BDC बने प्रमोद कुमार मिश्रा समर्थकों ने खेला लाल गुलाल

कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिमरी के प्रखंड सभागार भवन में किया गया मतगणना

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत केशोपुर पंचायत में रिक्त पंचायत समिति सदस्य के एक पद के लिए दिनांक 28/ 12 /2023 को निर्वाचन आयोग के निर्देश सात मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के द्वारा प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान किया गया। जहां केशोपुर पंचायत के दो उम्मीदवार अशोक राय और उपेंद्र उर्फ प्रमोद कुमार मिश्रा थे । जिनका किस्मत मत पेटी में कैद था ,। और दिनांक 30 /12 /2023 की सुबह 8:00 बजे सिमरी के प्रखंड सभागार भवन में कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना किया गया । वही प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी शशिकांत शर्मा के द्वारा घोषणा किए जाने के बाद 607 मत अशोक राय को प्राप्त हुए तथा उपेंद्र उर्फ प्रमोद कुमार मिश्रा को 1049 मत प्राप्त हुए । वहीं 442 मतों से प्रमोद कुमार मिश्रा को विजयी घोषित किया गया । जिसके बाद समर्थकों के द्वारा लाल गुलाल एवं फूल माला से सम्मानित करते हुए एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया गया । मौके पर सिमरी थाना अध्यक्ष अमन कुमार एस आई ताज खान, एस आई शिव प्रसाद के साथ-साथ अन्य पुलिस बल के जवान तैनात रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button