कोरान सराय पंचायत में जन संवाद में ग्रामीणों ने डीएम के समक्ष रखी बारी-बारी से अपनी समस्या
जन संवाद में कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में संबंधित पदाधिकारी के द्वारा अपने अपने विभागों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

दिनांक 16 अक्टूबर 2023 को बक्सर जिले के डुमरा अनुमंडल अंतर्गत कुरान सराय में पंचायत स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
जन संवाद कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में संबंधित पदाधिकारी के द्वारा अपने अपने विभागों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं उनकी उपलब्धियों के संबंध में आम जनों से संवाद किया। साथ ही जन संवाद में आए हुए विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के द्वारा कुशल युवा प्रोग्राम अंतर्गत नारायण जी दुबे, मवेशी शेड अंतर्गत गुलाब चंद सिंह, सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत रुकमिना देवी, गीता देवी, सुनीता देवी एवं पूनम देवी, श्रम विभाग अंतर्गत हरे राम के द्वारा फीडबैक एवं अनुभव साझा किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रमाण पत्र जन संवाद कार्यक्रम में वितरित किया गया । जिनके नाम निम्नवत हैं:- कुशल युवा प्रोग्राम अंतर्गत पूजा कुमारी, नारायण जी दुबे एवं अनुप्रिया, बकरी पालन अंतर्गत अनीता देवी है।
सभी विभाग के पदाधिकारी के द्वारा अपने विभाग के योजनाओं कार्यकलाप के बारे में उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी गई।
जन संवाद कार्यक्रम में आम जनता के द्वारा अपनी समस्याओं के संदर्भ में लगाए गए विभिन्न स्टालों पर आवेदन पत्र दिया गया जिसे संकलित कर संबंधित विभाग के पदाधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई हेतु अग्रसारित कर दिया गया है।
जन संवाद कार्यक्रम में सम्मानित जन प्रतिनिधिगण, ग्रामीण जनता एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।




