खरहाटार सड़क पर 6 कार्टन देशी शराब के साथ 1 शराब कारोबारी गिरफ्तार

बक्सर जिले के सिमरी थाना पुलिस ने मंगलवार की रात्रि खरहाटार गांव समिप यज्ञ स्थली सड़क पर छ कार्टन देसी शराब बंटी बबली लदी मोटरसाइकिल के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है । जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से दियारा के कच्ची नुमा सड़क के रास्ते एक शराब कारोबारी मोटरसाइकिल पर शराब लेकर चक्की लहना गांव की दिशा से खरहाटार गांव की तरफ जा रहा है । गुप्त सूचना को आधार मानकर देर रात तक थाना क्षेत्र के इलाके के बारे में कच्ची नुमा सड़कों पर छापेमारी की गई तथा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया । इस बीच अचानक हटाया गली के पास सड़क पर से देखा गया तो एक और मोटरसाइकिल खरहाटार गांव की तरफ आ रही थी । जिसे कच्ची सड़क पर पुलिस बल के सहयोग से दौड़ कर पकड़ा गया उसके मोटर साइकिल पर प्लास्टिक के बॉडी में कार्टून बांधा हुआ था । जांच किया गया तो सभी 6 कार्टून में देसी शराब बंटी बबली उत्तर प्रदेश निर्मित पाया गया । गिरफ्तार शराब कारोबारी गोलू नट पिता बच्चन नट कृष्णब्रम्ह थाना क्षेत्र के छतनवार गांव निवासी है । जिसका हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और शराब जप्त करते हुए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई कर बुधवार के दिन जेल भेज दिया गया है ।




