Uncategorized

खेल मैदान में एक युवक को असामाजिक तत्वों ने मारी गोली सदर अस्पताल बक्सर में उपचार जारी

घटना की जांच में जुटी पुलिस

ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव थाना अंतर्गत लाखन डिहरा गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिए जाने की घटना सामने आया है । मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है की स्थानीय थाना इलाके के लाखन डीहरा गाँव के फील्ड में दौड़ने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. वही घटना के बाद गाँव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. परिजनों द्वारा घायल युवक परिजनों के द्वारा आनंन-फानन में तुरंत अस्पताल ले जाया गया. घटना के सम्बंध में राजद नेता रिंकू यादव ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँच जांच कर रही है. रिंकू यादव ने बताया कि घायल का नाम जितेंद्र यादव (उम्र 29 वर्ष) पिता- सुरेश यादव है. फिलहाल उनकी इलाज सदर अस्पताल में चल रही है। डुमराँव थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि घटना पूर्व के विवाद को लेकर प्रतीत हो रहा है. उन्होंने बताया कि युवक को गोली सर में छू कर निकल गई है घायल की स्थिति गम्भीर है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button