बक्सर
गंगौली चक्की तीन मोहनी सड़क पर 185 पीस देसी शराब बरामद कारोबारी फरार
बक्सर जिले के सिमरी सहायक थाना रामदास राय के डेरा ओपी पुलिस ने गंगौली चक्की तीन मोहनी सड़क पर 185 पीस देसी मसालेदार शराब बरामद किया है . जानकारी देते हुए रामदास राय के डेरा ओपी प्रभारी नमो नारायण राय ने बताया की रात्रि गश्ती के दौरान गंगौली चक्की तीन मोहनी सड़क पर पुलिस की गाड़ी को देख एक व्यक्ति भारी भरकम बोरा फेंककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार होने में कामयाब हो गया . प्राप्त बोरा की तलाशी की गई तो उसमें से 185 पीस बंटी बबली और दबंग देसी शराब बरामद किया गया . बरामद शराब को जप्त करते हुए कानूनी कार्रवाई की गई है .




