
समाचार बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से हैं जहां सोन हरदेव फ्लावर मिल चक्की लाना के प्रांगण में राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने की और मंच संचालन सिमरी प्रखंड अध्यक्ष अमीरी लाल यादव ने की । बैठक के दौरान उपस्थित ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्ष और सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे ।इस दौरान 11 अप्रैल 2025 को चक्की लहना गांव में सोन हरदेव फ्यूल सेंटर सोन हरदेव फ्लावर मिल गोदाम के उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया ।
जानकारी देते हुए ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभू नाथ सिंह यादव ने बताया कि इस उद्घाटन समारोह में राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव जी का आगमन होने वाला था । लेकिन लेकिन उनका सेहत ठीक नहीं होने के कारण उनके जगह पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी का आगमन होगा । साथ ही साथ सभी कार्यकर्ताओं ने 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि । इस बार के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के एक एक सिपाही चट्टानी एकता बनाते हुए बिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे । मौके पर राजद आपदा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंगद सिंह यादव खरहाटार पंचायत के मुखिया राजेश रंजन यादव काजीपुर पंचायत के मुखिया इम्तियाज अंसारी कठ।र पंचायत के पूर्व मुखिया ललन पासवान चंदा पंचायत के पूर्व मुखिया चक्की प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र राम मोहम्मद हसन अंसारी मोहम्मद मैनुद्दीन अंसारी धनंजय मास्टर डॉक्टर टुना हरेंद्र यादव
उपेंद्र सिंह यादव कृष्णा यादव पुलेश्वर राम सहित अन्य सैकड़ो राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




