बक्सरबिहार

चक्की थाने के नवनिर्मित भवन का एसपी ने किया उद्घाटन,

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है थाने का नया भवन

समाचार बक्सर जिले के डुमरा अनुमंडल चक्की से है जहां चक्की थाने के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एसपी शुभम आर्य ने सोमवार की शाम 4 बजे किया। इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। एसपी ने बताया कि नवनिर्मित भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त है और इसमें पुलिसकर्मियों के लिए कार्य करने के बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।

भवन में अत्याधुनिक सीसीटीवी कंट्रोल रूम, अलग-अलग जांच कक्ष, वेटिंग एरिया और कांफ्रेंस हॉल बनाए गए हैं। इसके अलावा, आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिकायत दर्ज कराने के लिए विशेष काउंटर की भी व्यवस्था की गई है। एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि यह नया थाना भवन पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाएगा और जनता को त्वरित न्याय दिलाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button