बक्सर

चक्की प्रखंड में आर्सेनिक जल से बचाव को लेकर BVHA संस्था के सौजन्य से आयोजित हुआ 2 दिवसीय प्रशिक्षण

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फीता काटकर किया कार्यक्रम का उद्घाटन मौके पर मौजूद रहे बिहार वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन के एडमिन डायरेक्टर विनाय फेडलिश

बक्सर जिले के चक्की प्रखंड स्थित किसान सभागार भवन में सोमवार को बिहार वोलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन पटना के सौजन्य से आर्सेनिक जल से ग्रामीणों के बचाव को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी शिल्पी वैद ने फीता काटकर किया । कार्यक्रम में चक्की प्रखंड के चक्की और अरक, पंचायत के ए एन एम,,  सेविका , और आशा दीदियों को आर्सेनिक युक्त पानी से दियारा के लोगों के बचाव हेतु आर्सेनिक जल पीने से होने वाली विभिन्न प्रकार के बीमारियों से संबंधित जानकारी दी गई । जानकारी देते हुए डायरेक्टर विनय फेडलीश ने बताया की मंलवार को चक्की प्रखंड के चंदा और जवांही दियारा पंचायत के आशा ANM, सेविकाओं को समय के 11 : 30 बजे प्रशिक्षण दिया जायेगा ।मौके पर बिहार वोलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन संस्था के एडमिन डायरेक्टर विनय फैबलिस मनीष कुमार बिहार वोलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन संस्था के क्षेत्रीय कार्यकर्ता अजय कुमार, उमापति ओझा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button