बक्सर

चक्की लक्ष्मण डेरा गांव समीप 5 एकड़ भूमि पर बनेगा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन

प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नव निर्माण को लेकर जिला पदाधिकारी अमन समीर ने विधायक के साथ-साथ अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया

बक्सर जिले के चक्की प्रखंड में मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचायत सरकार भवन और प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के नव निर्माण कराने को लेकर । जिला पदाधिकारी अमन समीर उप विकास आयुक्त महेंद्र पाल ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के आरजेडी विधायक शंभू नाथ सिंह ने जिले के विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ भूमि निरीक्षण किया । वही अनुमंडल पदाधिकारी कुमार पंकज प्रखंड विकास पदाधिकारी शिल्पी वैध के साथ अंचलाधिकारी कौशल कुमार ने मनरेगा भवन के पीछे खाली पड़ी सरकारी भूमि पर पंचायत सरकार भवन और उसके बगल में चक्की ओपी थाना और पूर्व के स्थापित प्रखंड कार्यालय परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया । जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी शिल्पी वैद्य ने बताया कि चक्की लक्ष्मण डेरा गांव के समीप अधिग्रहण की गई लगभग 5 एकड़ की भूमि पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन जल्द से जल्द का निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button