छठ पूजा के अवसर पर सिमरी पंचायत के मुखिया ने सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र के सिमरी पंचायत का है । जहां रविवार की सुबह 9:00 बजे छठ महापर्व के शुभ अवसर पर मुखिया जी के दलान पर सफाई मित्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सिमरी ग्राम पंचायत के मुखिया राजकुमारी देवी और मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे के द्वारा सिमरी पंचायत क्षेत्र के 23 वार्ड में कचरा ढोने वाले, नाला साफ करने वाले, झाड़ू लगाने वाले मेहनतकश सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत सिमरी के मुखिया राजकुमारी देवी ने सफाई कर्मियों को संदेश देते हुए कहा की एक अच्छे जीवन जीने के लिए हम सभी इंसान को साफ-सफाई से रहना रूरी है । यदि सप्ताह में एक बार 1घंटे भी अपने अपने घर के आस-पास के गली नली साफ सफाई में योगदान करे । तो हम लोगों के समाज के लोग जागरूक होंगे और सिमरी स्वच्छ सुंदर स्वच्छ ग्राम पंचायत होगा । मौके पर समाज सेवी मिथिलेश दुबे , रोजन खान , रविंद्र पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, अवधेश पांडेय , नागेंद्र दुबे , बिंदा पांडेय, संगम पांडेय, ललित पांडेय, के साथ-साथ सुपरवाइजर राकेश दुबे , व सिमरी ग्राम पंचायत के 23 वार्डो के सफाई कर्मी मौजूद रहे ।






