छठ महापर्व के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण
सिमरी दियारा इलाके के केशोपुर हनुमान घाट बीस के डेरा कालिका राय की बगीचा गंगा नदी किनारे अधिकारियों ने निरीक्षण किया

ताजा समाचार — बक्सर जिले के सिमरी दियारा इलाके के गंगा नदी घाटों का प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया । मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है की जिला पदाधिकारी अमन समीर , पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार आगामी आयोजित होने वाले छठ महापर्व में इलाके के लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर । प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर एसआई भाग्य नारायण बैठा सुनील कुमार सिंह बाली पंचायत के मुखिया धर्मराज चौरसिया केशोपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि छोटू मिश्रा एवं अन्य के साथ विश के डेरा गंगा नदी छठ घाट । केशोपुर हनुमान घाट , कालिका राय के बगीचा गंगा नदी छठ घाट सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया । साथ ही साथ खतरनाक एवं चिन्हित गंगा नदी के घाटों के बैरी कटिंग करने के साथ-साथ छठ पूजा के दिन गंगा नदी में मोटर बोट से छठ व्रतियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम करने पर आपसी विचार विमर्श के बाद सहमति बनाया गया ।




