बक्सर

छठ महापर्व को लेकर केशोपुर पंचायत के मुखिया ने किया ईख व नारियल वितरण

पंचायत के लगभग 2 हजार से अधिक श्रद्धालु एवं छठ व्रतियों के बीच वितरण किया गया ईंख और नारियल वितरण

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड क्षेत्र के केशोपुर पंचायत का है जहां प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा के अवसर पर केशोपुर पंचायत के मुखिया रानी देवी व उनके प्रतिनिधि छोटू मिश्रा ने लगभग 2000 से अधिक छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच ईंख और नारियल वितरण किया । जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि छठ मैया और पंचायत के ग्रामीण जनता के आशीर्वाद से प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर 2 दिन पहले से ही इंख और नारियल का वितरण किए जाते हैं । यदि पूजा के फल बच जाते हैं तो छठ घाट पर पहुंचकर भी वितरण किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button