छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के जनसैलाब से पट्टी बक्सर शहर की सड़क
ताजा समाचार बक्सर जिले की है जहां आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बक्सर जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों से पहुंचे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के जनसैलाब से पट्टी बक्सर शहर की सड़क । संध्या 3:00 से 9:00 बजे रात तक गाजे-बाजे के साथ लोगों की चहलकदमी सड़कों पर बनी रही । वही बक्सर जिले के प्रत्येक चौक चौराहों और तीन मुहानी सड़कों पर जिला जिला पदाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार पुलिस बल के जवानों को तैनात कर दिया गया था । आवागमन के हर छोटी-बड़ी वाहनों को गंगा घाट तक आने जाने को लेकर प्रवेश वर्जित था । जिला प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था में आज रविवार को छठ महापर्व के पहले दिन संध्या डूबते सूर्य को विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ छठ व्रतियों द्वारा 8:00 बजे तक कर पूजा अर्चना कर अपने तथा अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की गई । खबर लिखे जाने तक किसी भी जगहों से किसी प्रकार के अशुभ घटना की सूचना अप्राप्त है





