Uncategorized

जन संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए डीएम

सिमरी प्रखंड मुख्यालय के परिसर में आज मंगलवार को जन संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड मुख्यालय का है जहां मंगलवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया . जिस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया । वहीं मौजूद सभी विभाग के अधिकारियों के समक्ष पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की समस्या से बारी बारी से अवगत हुए । उन्होने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को पंचायत के विकास में धरातल पर ईमानदारी पूर्वक कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा की सिमरी प्रखंड के विभिन्न पंचायत से समस्यात्मक आवेदनों पर जांचोंप्रांत निष्पादन करें । कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न योजनाओं के लाभ को को प्रमाण पत्र चेक एवं अन्य आवश्यक कागजात दिया गया . .जनसंवाद कार्यक्रम में कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह ,आईसीडीएस आंगनवाड़ी केंद्र से चलने वाली सभी प्रकार की योजनाओं , मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ,एससी एसटी एक्ट के तहत अनुसूचित जाति के लोगों को कल्याण विभाग द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि ,भूमि आधार सीडिंग , स्वास्थ्य से संबंधित योजना नल का जल ,शिक्षा ,जीविका राशन कार्ड जैसी योजनाओं की समीक्षा करते हुए गरीब परिवार एवं किसानों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया .इस बीच सिमरी पंचायत के प्राथमिक कन्या विद्यालय , प्लस टू त्रिभुवन बालिका उच्च विद्यालय के पास मुख्य सड़क पर वर्षों से हुए जल जमाव को लेकर ग्रामीण अशोक राय दयाशंकर राय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडे के द्वारा जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के समक्ष लिखित आवेदन देते हुए शिकायत की गई . कार्यक्रम में उपविकास युक्त महेंद्र पाल जिला पंचायती राज पदाधिकारी .भूमि सुधार अपर सम्हर्ता बक्सर. अनुमंडल पदाधिकारी कुमार पंकज डुमरांव अनुमंडल पुलिस अधीक्षक अफाक अख्तर अंसारी .सिमरी प्रखंड प्रमुख प्रियंका पाठक प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी कुमारी प्रीति अरोड़ा मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी नुरुल हुदा प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शिव शंकर सिंह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुष्मिता कुमारी अंचलाधिकारी सिमरी के साथ-साथ अन्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button