Uncategorized

जयमाला में दुल्हन को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

प्रेम-प्रसंग में वारदात, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बक्सर, 26 फरवरी 2026: बक्सर पुलिस की तत्परता से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा गांव में विवाह समारोह के दौरान दुल्हन को गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना 24 फरवरी की रात लगभग 10 बजे की है, जब जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान एक युवक ने अचानक दुल्हन को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे सदर अस्पताल बक्सर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी दीनबंधु चौधरी को समाहरणालय परिसर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि प्रेम-प्रसंग के कारण उसने युवती को गोली मारी। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी उत्पाद अधिनियम के तहत आपराधिक इतिहास रहा है।
पुलिस ने आमजन से किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल करने की अपील की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button