जल्द होगा केशोपुर गंगा नदी घाट कटाव का मरम्मत कार्य शुरू
केशोपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि छोटू मिश्रा और पंचायत समिति सदस्य प्रमोद कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों की शिकायत पर गंगा नदी घाट कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी

ताजा समाचार
बक्सर जिले के सिमरी दियारा इलाके के केशोपुर हनुमान घाट गंगा नदी समिप से है जहां विगत 15 दिनों से गंगा नदी घाट कटाव के बाद से ग्रामीण चिंतित है । वही केशोपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि छोटू मिश्रा और पंचायत समिति सदस्य प्रमोद कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों की शिकायत पर । समस्या को देखते हुए गंगा नदी घाट कटाव मरम्मत कार्य हेतु अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा और अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे से की । जिसके बाद शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी ने पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य के साथ मौजूद ग्रामीणों को तत्काल गंगा नदी घाट कटाव से निजात दिलाने हेतु मरम्मत कार्य करने का आश्वासन दिया है । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा अंचल अधिकारी भगवती शंकर पांडे संहिता अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ।




