बक्सर

जिले के विभिन्न इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा केदो पर डीएम ने किया निरीक्षण

जिला दंडाधिकारी के द्वारा संत मैरी हाई स्कूल नई बाजार का निरीक्षण किया गया एवं वहां प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया

ताजा समाचार आज दिनांक 01 फरवरी 2024 को जिला दंडाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु निरीक्षण किया गया।
जिला दंडाधिकारी के द्वारा संत मैरी हाई स्कूल नई बाजार का निरीक्षण किया गया एवं वहां प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया।
संत मैरी हाई स्कूल नई बाजार बक्सर में परीक्षा केंद्र पर कुछ परीक्षार्थी को जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा निर्धारित समय से विलंब आने के कारण प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, के द्वारा भीड़ एकत्रित थी। जिन्हें जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा समझाते हुए शेष परीक्षा में निर्धारित समय से पूर्व ही प्रवेश करने को कहा गया।
पूरक परीक्षा शीघ्र ही अपने निर्धारित समय पर आयोजित की जाएगी।
सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा निर्धारित समय (प्रथम एवं द्वितीय पाली) के पूर्व ही परीक्षा भवन में प्रवेश कर लें।
जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रथम पाली जीव विज्ञान एवं दर्शन शास्त्र में कुल छात्र की संख्या 3289, उपस्थित छात्र की संख्या 3197, अनुपस्थित छात्र की संख्या 92 एवं निष्कासित छात्र की संख्या 00 हैं। इसी प्रकार द्वितीय पाली अर्थशास्त्र में कुल छात्र की संख्या 1512, उपस्थित छात्र की संख्या 1478, अनुपस्थित छात्र की संख्या 34 एवं निष्कासित छात्र की संख्या 00 हैं। सभी परीक्षा केंद्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार सभी परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button