बक्सरबिहार

जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेगा टेक होम राशन

सभी पदाधिकारी से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई

ताजा समाचार बक्सर जिले से है जहां जिला सूचना जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि बक्सर जिला अंतर्गत कार्यरत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन (THR) का वितरण किया जाएगा। जिसमें कुपोषित बच्चे, अतिकुपोषित बच्चे, गर्भवती/धात्री महिलाओं को टेक होम राशन पंजी के अनुसार निर्धारित मात्रा एवं सही गुणवत्ता के साथ टेक होम राशन वितरण किया जाएगा। सभी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी/ कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय/ प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी/ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी इत्यादि को कम से कम 03 आंगनबाड़ी केंद्र पर टेक होम राशन (THR) वितरण की जांच करने एवं दिनांक 04.10.2024 को संध्या 06:00 बजे तक जांच प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया है। सभी पदाधिकारी से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी जनप्रतिनिधियों एवं आम जनों से अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन (THR) वितरण का अनुश्रवण करने हेतु अपील किया जाता है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन (THR) वितरण का समय मध्याह्न 12:00 बजे से 04:00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। किसी भी जानकारी एवं शिकायत के लिए दूरभाष नं०- 06183-223333 पर संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button