Uncategorized

ज्ञानस्थली स्कूल के वार्षिकोत्सव में, बच्चों ने बिखेरा जलवा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, अतिथियों का भव्य सम्मान

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत सिमरी दूधी पट्टी गांव में सोमवार को ज्ञानस्थली इंग्लिश पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा नजर आया, जहां छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डुमरा महाराज शिवांग विजय सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके बाद विद्यालय के डायरेक्टर आदित्य कुमार राय ने मुख्य अतिथि का फूल-माला, पगड़ी और गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही सिमरी पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, समाजसेवी एवं शाहपुर जिला पार्षद प्रत्याशी दमदम राय, सिमरी पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को भी पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों में जोश और उत्साह भर दिया।
इसके अलावा छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटकों ने सामाजिक संदेश देते हुए दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। बच्चों की मासूम अदाकारी और मंच पर उनकी आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों और सैकड़ों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा माहौल तालियों की गूंज से गूंजता रहा।
विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। अंत में सभी अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कुल मिलाकर, यह वार्षिकोत्सव शिक्षा, संस्कृति और मनोरंजन का शानदार संगम बनकर सभी के दिलों में खास छाप छोड़ गया।

देखिए विडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button