बिहार

 ट्रक और स्कूटी की टक्कर में दो की मौत मची अफरा तफरी

ताजा समाचार मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है जिससे आए दिन जिले में कहीं ना कहीं सड़क हादसे देखने को मिलती है वही ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक की है जहा एक स्कूटी अन्नियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई जिससे घटनास्थल पर ही स्कूटी सवार एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई वही इस घटना के बाद मौक़े पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई वही सूचना मिलने के बाद मौक़े पर पहुंचे मनियारी थाना प्रभारी उमाकांत सिंह और स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाला और घटना में मृतक दोनो शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही मामले में मनियारी थाना प्रभारी उमाकांत सिंह ने बताया कि एक स्कूटी जो मुजफ्फरपुर से काज़ीइंडा के तरफ़ आ रही थी वह अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई जिससे मौके पर ही एक व्यक्ती और एक महिला की मौत हो गई वही सुचना पर पहुंच कर दोनो डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वही ट्रक और स्कूटी को पुलिस ने जप्त कर लिया है वही पति पत्नी के पहचान समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दिघरा पूसा निवासी के रूप मे हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button