ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन की सफलता में जन भागीदारी अहम : डीएम
डुमरी गांव में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ठोस व तरल प्रबंधन इकाई का DM ने किया उद्घाटन

बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत डुमरी पंचायत में मंगलवार को पंचायत के मुखिया प्रेमसागर कुमार के नेतृत्व में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ठोस तरल अपशिष्ट एवं अपशिष्ट प्रसंस्करण कार्यक्रम आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी अमन समीर ने फीता काटकर किया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण में डुमरी पंचायत में ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन एवं अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष जिला पदाधिकारी ने कहा कि । जिले में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन की सफलता के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इस अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी अहम है। वहीं
अधिकारियों से जिला पदाधिकारी ने डुमरी ग्राम पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने पर विचार विमर्श किया । वहीं ग्रामीणों को जागरूक करते हुऐ बताया गया की डोर टू डोर उठाव किए गए कचड़े को अलग-अलग छाट कर उसका निस्तारण किया जाएगा। डुमरी पंचायत में कुल वार्ड 14, कुल घरों की संख्या 2333, कुल जनसंख्या 12332 हैं। WPU 01 केंद्रों पर कार्यरत कर्मियों की संख्या 4 रहेगा। डोर टू डोर कचरा उठाव के लिए पैडल रिक्शा 14 एवं ई रिक्शा 01 रहेगा। मौके पर उप विकास आयुक्त बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार पंकज अंचलाधिकारी सिमरी बी सी रविकांत मिश्रा,इंदिरा आवास सहायक अखिलेश राय,जीविका आंगनबाड़ी सेविका सहायिका विकास मित्र उप प्रमुख चंदन कुंवर सैकड़ों ग्रामीण संहित अन्य लोग मौजूद रहे।




