बक्सरबिहार

डीएम और एसपी ने किया ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण

श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय

ताजा समाचार बक्सर जिले के ब्रह्मपुर से है जहा श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री शुभम आर्य एस डीएम राकेश कुमार डीएसपी अफाक अख्तर ने संयुक्त रूप से ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर परिसर एवं पहुंच पथ का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर को मंदिर परिसर के तालाब में बैरिकेडिंग, नाव, नाविक एवं गोताखोर की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ SDRF टीम की तैनाती का निर्देश दिया।

साफ-सफाई को लेकर नगर पंचायत ब्रह्मपुर के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि नियमित सफाई के साथ विशेषकर सोमवार को तीन पालियों में सफाई कर्मियों की तैनाती हो। साथ ही शौचालय, CCTV कैमरे, साइनेज आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने को लेकर विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को लटके तारों की मरम्मत एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया गया। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी हेतु सभी अस्पतालों में डॉक्टर, जीवन रक्षक दवाएं, ऑक्सीजन और 24×7 एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

डुमरांव अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को संपूर्ण विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, प्रखंड प्रतिनिधि एवं मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button