डीएम और एसपी ने डुमरांव और ब्रह्मपुर विधानसभा के मतदान डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण,
राज उच्च विद्यालय के परिसर में डीएम द्वारा उद्घाटन किए गए पुस्तकालय का भी उन्होंने निरीक्षण किया।

ताजा समाचार – बक्सर जिले के डुमराव और ब्रह्मपुर लोक सभा क्षेत्र में जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और एसपी ने मनीष कुमार ने डुमरांव और ब्रह्मपुर मतदान डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पहुंच पथ, अस्थाई ब्रजगृह के लिए कमरा, वाहन पार्किंग के लिए स्थल एवं साथ ही अन्य आधारभूत संरचनाओं का जांच किया गया। साथ ही अन्य अधिकारियों को उक्त के संबंध में कई निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, किसी भी प्रकार की अड़चन उत्पन्न न हो, यही प्रशासन का ध्येय है। उन्होने कहा कि अभी से ही इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि आगे कोई परेशानी न हो। सबसे पहले डीएम डुमरांव विधानसभा के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर राज हाई स्कूल पहुंचे। यहां विधि व्यवस्था देखने के बाद वो ब्रह्मपुर विधानसभा के डिस्पैच सेंटर का जायजा लेने को डीके कॉलेज पहुंचे।
जल्द ही चिन्हित कर लें सभी जगह
जिलाधिकारी ने सुरक्षात्मक तैयारी के साथ-साथ संबंधित पदाधिकारी को ईवीएम के डिस्पैच और उसकी पूरी ब्रीफिंग देने की बात कही है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि बूथों सहित ईवीएम डिस्पैच सेंटर और स्ट्रॉन्ग रूम पर बिलजी पानी की व्यवस्था, वाहनों के पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था को जल्द से जल्द चिन्हित किया जाए। डीएम ने कहा कि अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र हर बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव करना हमारा लक्ष्य है। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लगाई जा रहे टेंट पंडाल को पूरी अच्छी तरीके से लगवाएं ताकि चुनाव कार्य में लगे कर्मियों और पदाधिकारियोंं को ब्रीफिंग के साथ-साथ पार्टी मिलान में कोई कठिनाई नहीं हो सके।
गर्मी को देखते हुए की जाए अपेक्षित तैयारी
मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को एसपी मनीष कुमार ने निर्देशित किया कि किसी भी हाल में हैंगर पंडाल नहीं बनाए, समतल पंडाल बनाये ताकि अधिक से अधिक कर्मी टेंट पंडाल में बैठ सके। वहीं अवगत कराया गया कि 31 मई को चुनाव होना है, ऐसे में पारा 45 डिग्री से ऊपर का होगा, तो सभी समुचित व्यवस्थाएं अपने पास रखनी होगी। अधिकारियों ने यह निर्देश दिया कि राज हाई स्कूल के सभी कमरे मतदान दिवस के दिन खुलवा दिया जाए ताकि वृद्धजनों को बैठने में सहूलियत हो सके। डीएम ने निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पंखा कूलर एव लाइट की व्यवस्था रखे। गर्मी को देखते हुए सभी अपेक्षित तैयारी कर लें। के कहा कि इस बार जिला प्रशासन तय लक्ष्य से ऊपर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी में जुटा हुआ है।
जरूर करें मताधिकार का प्रयोग
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि क्षेत्र में प्रतिदिन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसमें मताधिकार का सर्वाधिक महत्व है। मताधिकार स्वस्थ लोकतंत्र की नींव है। इसका प्रयोग करने से लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। विभिन्न चुनावों के लिए निर्धारित मतदान दिवस पर प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान संबंधी जागरुकता का संदेश प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाना चाहिए। जिला प्रशासन ने यह अपील किया कि लोग आगामी चुनावों में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का आधार है और सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे मतदान करके अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
लाइब्रेरी का किया निरीक्षण
एक माह पूर्व राज उच्च विद्यालय के परिसर में डीएम द्वारा उद्घाटन किए गए पुस्तकालय का भी उन्होंने निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में मौजूद छात्र छात्राओं से यह जानकारी लिया कि क्या यह पुस्तकालय समय से खुलता या बंद होता है या नही? बता दें कि विद्यालय में पुस्तकालय के उद्घाटन के समय जिलाधिकारी ने कुछ पुस्तकें भी दान दी थी। डीएम ने लाइब्रेरी संचालक को प्रतिदिन समय से पुस्तकालय खोलने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीसी महेंद्र पाल, एसडीएम राकेश कुमार, एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, डीटीओ संजय कुमार, डीसीएलआर सज्जाद अहमद, एडीएम (विभागीय जांच) गिरिजेश कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरांव संदीप पाण्डेय, बीडीओ सिमरी शशिकांत शर्मा अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडे सिमरी, बीडीओ ब्रह्मपुर संदीप पाण्डेय, सीओ डुमरांव शमन प्रकाश, थानाध्यक्ष अनीषा राणा सहित अन्य कई उपस्थित रहें।
सिमरी से सुंदर लाल की रिपोर्ट




