बक्सर

डीएम ने की जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक,, किसानों की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश

पीएम किसान सम्मान निधि की समीक्षा के क्रम में भौतिक सत्यापन एवं ई के वाईसी के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का दिया गया निर्देश

आज दिनांक 22 अगस्त 2023 को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक बक्सर समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।

जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा डीजल अनुदान के संबंध में अद्यतन जानकारी दी गई . उप विकास आयुक्त डॉ0 महेंद्र पाल ने जिला ट्रांसपोर्ट  के संबंध में समीक्षा करते हुए प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया . बैठक के दौरान उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा की गई . जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर ने बताया कि बक्सर जिला में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है . जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया की यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी किसानों के लिए आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध रहें . किसानों को उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो . पीएम किसान सम्मान निधि की समीक्षा के क्रम में भौतिक सत्यापन एवं ई के वाईसी के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया .  जिला पदाधिकारी ने कहा की किसानों के हित के लिए संचालित सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी किसानों को मिले . लघु जल संसाधन के अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया . कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन ने नलकूपो की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी दी .  सभी बंद पड़े नलकूपों को समन्वय स्थापित कर शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया गया . हर खेत को पानी योजना की समीक्षा की गई एवं योजनाओं को ससमय पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए .

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button