डीएम ने VC के माध्यम से बीएलओ द्वारा डोर टू डोर सत्यापन संबंधित कार्यों के निष्पादन हेतु की समीक्षा बैठक

आज दिनांक 21 अगस्त 2023 दिन सोमवार को समाहरणालय सभागार भवन बक्सर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियो के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीएलओ द्वारा डोर टू डोर सत्यापन संबंधित कार्यों के निष्पादन कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक की गई . जिस बैठक में गृह सत्यापन कार्य औसत से संबंधित चर्चा किया गया ।
बक्सर जिला का दिनांक 21 अगस्त 2023 तक गृह सत्यापन कार्य औसत 36.97% है। इसी प्रकार बक्सर जिला के चारों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों का गृह सत्यापन कार्य निम्नवत है:- 199-ब्रह्मपुर 23.70%, 200-बक्सर 58.95%, 201-डुमराव 31.91% एवं 202-राजपुर (अ०जा०) 46.86% है।
गृह सत्यापन कार्यों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि नावानगर, सिमरी, ब्रह्मपुर, केसठ, चक्की एवं चौगाई प्रखंडों में गृह सत्यापन का कार्य बहुत कम हुआ है। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी नावानगर, सिमरी, ब्रह्मपुर, केसठ, चक्की एवं चौगाई को इस कार्य में तेजी लाकर अविलंब कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
सभी बल विकास परियोजना पदाधिकारी को सभी शिक्षक, सेविका एवं बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर गृह सत्यापन के कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित तिथि तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कार्यों में तेजी लाने के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को इस कार्य को लगातार पयर्वेक्षण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।




