बक्सर

डुमरांव अनुमंडल के हेनवा गांव पहुंचे CM नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान किसानों ने सुनाई समस्या

मुख्यमंत्री समाधान यात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किया गया था चाक-चौबंद व्यवस्था सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल के जवान रहे तैनात

बक्सर : जिले के डुमराव अनुमंडल अंतर्गत चंदा पंचायत के हेनवा गांव और सिमरी प्रखंड के काठार गांव में जिला प्रशासन द्वारा किए गए चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे । जहां जैविक खेती का निरीक्षण करते हुए किसान विनोद कुमार सिंह के द्वारा 4 एकड़ में की गई केले की खेती का निरीक्षण किया । उन्होंने किसान से बातचीत की. किसान ने बताया कि इसके अतिरिक्त उन्होंने तकरीबन 8 एकड़ में पपीते की खेती भी दूसरी जगह पर की है । जिससे कि मुख्यमंत्री बहुत प्रभावित हुए. किसान ने वही जीविका दीदियों से मिलकर उनके हस्तकला और उनके द्वारा निर्माण किए जाने वाले अन्य सामग्री का भी अवलोकन किया । इस दौरान मुख्यमंत्री ने जैविक तरीके से उपजाए गए अनाज का भी निरीक्षण किया.
किसान ने मुख्यमंत्री को बताया कि खेती के दौरान उन्हें एक बात की समस्या सबसे अधिक होती है वह है जंगली सूअर और घोड़परास की. उन्होंने कहा कि ड्रिप इरिगेशन तथा अन्य कार्यों के लिए जिस प्रकार से कृषि यंत्र अनुदानित दर पर मिल जाते हैं ठीक उसी प्रकार से खेतों का घेराव करने के लिए अगर कटीले तार भी उन्हें अनुदानित दर पर मिलते तो उन्हें काफी फायदा होता. यह सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मौके पर ही जिला पदाधिकारी अमन समीर को यह निर्देशित किया कि वह आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया । मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों के द्वारा उन्हें बक्सर की जैविक तरीके से जाएगा कतरनी चावल की विशेषताओं को बताया गया. किसानों के द्वारा जैविक तरीके से उत्पादित फसलों के स्टाल लगे थे, जिसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया. फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के अधिकारी ने बताया कि किसानों की फसल को बाजार उपलब्ध कराने में कंपनी बहुत मदद करती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button