
ताजा समाचार बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र से हैं। जहां में बिना लाइसेंस धड़ल्ले से संचालित होने वाले चार निजी क्लिनिकों और नर्सिंग होम पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कारवाई की है। सोमवार की सुबह 11 बजे डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर एस.डी.एम राकेश कुमार, बी.डी.ओ संदीप पांडेय, सीओ शमन प्रकाश सहित अन्य कई अधिकारियों ने कारवाई करते हुए चार निजी क्लिनिकों को सील कर दिया है। इस दौरान मौके से कई संचालक फरार भी हो गए। एस.डी.एम राकेश कुमार ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि बिना लाइसेंस के शहर मे अवैध निजी क्लीनिक और नर्सिंग होम संचालित हो रहे है। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल जी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया । और विभिन्न जगहों पर छापेमारी करते हुए जांच करने के बाद अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम निजी क्लिनिक पर कानूनी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि। इन्हें सील किया गया । इन सभी क्लिनिकों और नर्सिंग होम संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जायेगी।
प्रशासन के इस सख्त रवैए से अवैध नर्सिंग होम संचालित करने वालों में खलबली मची हुई है।




