डुमरांव में 1 वृद्ध व्यक्ति से ₹50 हजार छीनकर फरार हुए बदमाश

https://youtu.be/FZ0d2ZGZ6vU?si=7kiC9eqyhuXvqYpEडुमरांव थानाक्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप एक वृद्ध से बाइक सवार दो उचक्कों ने 50000 रुपए लूटे, जांच में जुटी पुलिस
डुमरांव थानाक्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप से एक वृद्ध से बाइक सवार दो उचक्कों ने 50000 रुपए छीन लिए। घटना को अंजाम देने के बाद उचक्के स्टेशन रोड की तरफ भाग निकले। मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव स्टेशन रोड के कड़वी निवासी स्वर्गीय कपिल मुनि सिंह के 63 वर्षीय पुत्र लखन सिंह राजगढ़ के पंजाब नेशनल बैंक से 50000 रुपए निकालकर ऑटो से घर जा रहे थे। वह जैसे ही बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप पहुंचे, पहले से रेकी कर रहे दो बाइक सवार उचक्कों ने उनसे रुपयों का थैला छीन लिया, और भाग निकले। इस दौरान वृद्ध जमीन पर गिर पड़े और उन्हे चोटे भी आई। हो हल्ला पर पहुंचे लोगों ने उनका प्राथमिक उपचार कराया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही हैं




