Uncategorizedबक्सर

डुमरांव शहर में एक मॉल का उद्घाटन करने पहुंची फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह

  • ताजा समाचार बक्सर जिले के अनुमंडल क्षेत्र का है . जहां डुमरांव नगर के शहर  में एक निजी मॉल के उद्घाटन समारोह में पहुंची भोजपुरी फ़िल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह , मॉल का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद   उन्होंने वहां बज रहे डीजे पर ठुमके भी लगाए. उन्हें देखने के लिए शहर के साइको लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई थी .  इस दौरान उन्होंने खुद को मीडिया से दूर रखा और मंच से केवल मॉल की तारीफ की.
भोजपुरी फ़िल्म अभिनेत्री के आने की सूचना लोगो को पहले से थी. जिसके कारण अभिनेत्री की एक झलक पाने उनकी तस्वीर मोबाइल में कैद कर लेने और सेल्फी लेने की होड़ मची रही. हालांकि, निजी बाउंसरों के सुरक्षा घेरे से वह बाहर नहीं आई जिसके कारण दूर से ही लोग सेल्फी लेते दिखाई दिए.
यहां बता दें कि डुमरांव नगर के बाइपास रोड में एक निजी शॉपिंग मॉल का उद्घाटन किया गया. जिसके उद्घाटन समारोह में अक्षरा सिंह के आने के बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए थे. ऐसे में भोजपुरी फ़िल्म अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए लोग काफी देर से मौके पर पहुंचे हुए थे, जिसके कारण वहां काफी भीड़ भी हो गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button