Uncategorized

डेंगी नाव, किशोरी लापता,,घंटो देर के बाद नहीं मिली सफलता

11 महिलाओं को बचाया, घंटों मशक्कत के बाद भी नहीं सफलता

बक्सर। सिमरी अंचल अंतर्गत रामदास राय के डेरा थाना क्षेत्र में गंगा नदी के छाड़न में डूबी डेंगी नाव और एक किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। मंगलवार को हुए इस हादसे के बाद से प्रशासन लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है, लेकिन देर शाम तक भी सफलता हाथ नहीं लगी।
जानकारी के अनुसार, राजापुर पंचायत के नवरंग राय के डेरा गांव की करीब एक दर्जन मजदूर महिलाएं मंगलवार सुबह करीब 8 बजे डेंगी नाव पर सवार होकर सरसों का बोझ पीटने खेत जा रही थीं। इसी दौरान गंगा नदी के छाड़न में नाव असंतुलित होकर पलट गई।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए 11 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, 10 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी (पिता- लाल बाबू राम) गहरे पानी में लापता हो गई। नाव भी पानी में डूब गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। गोताखोरों की टीम के साथ सुबह से लेकर शाम 6:30 बजे तक भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में लगातार तलाश अभियान चलाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, काफी प्रयासों के बावजूद अब तक न तो डेंगी नाव का पता चल सका है और न ही किशोरी का शव बरामद हो पाया है। घटना से पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button