बक्सरबिहार

ताल कोलिया के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत घटना की जांच में जुटी पुलिस

सिमरी में घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में मातमी माहौल व्याप्त

ताजा समाचार बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से है जहां शुक्रवार को समय के लगभग 3:00 बजे माझवरी मोड समिप ताल भागड़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की घटना सामने आया है । घटना के संबंध में बताया जाता है की सिमरी से पुराना भोजपुर को जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग माझवारी मोड के ठीक सामने ताल भागढ़ में एक युवक का शव पानी में मिला जिसकी सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई और पुराना भोजपुर, मझवारी, सिमरी ,नगवां ,सहित अन्य गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जांच शुरू कर दिया और शव को पानी से बाहर निकालने के बाद शव का पहचान मौजूदा लोगों के द्वारा किया जाने लगा। वहीं सिमरी गांव के व्यक्तियों में से किसी एक व्यक्ति ने पहचान कर लिया । मृतक के परिजनों को सूचना मिली और आनन – फानन में परिजन पहुंचे और शव को देखते ही सीना पीट पीट कर रोने पर मजबूर हो गए । इस बाबत सिमरी के अपर थानाध्यक्ष उत्तम कुमार से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने बताया की मृतक पिंटू कुमार उम्र लगभग 28 वर्ष पिता सरल भर साकींन सिमरी दूधीपट्टी गांव निवासी का पहचान किया गया है जिनके परिजनों के द्वारा बताया गया कि वह मछली मारने के लिए ताल कोलिया में गया हुआ था । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बक्सर भेजा गया है और घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल सिमरी गांव में मातमी माहौल व्याप्त हैं।शनिवार की सुबह मृतक के घर आस पास के लोग पहुंचे जहा परिजनों को रोते बिलखते देख रौंगटे खड़े हो गए । शनिवार की सुबह मृतक के घर पहुंचे सिमरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार पांडेय,पंचायत समिति सदस्य,दिनेश कुमार साहू, राकेश कुमार दुबे, बड़क तुरहा ,दिलीप कुमार ,एवम अन्य लोगों ने मृतक के परिजनों को गुप्त राशि देकर संतावना दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button